POLITICS…आखिर..राजा वड़िंग क्यों दिखे मायूस….ऐसे में क्यों जोड़ रहे बार-बार हाथ….एक्स पर क्यों लिखा अपना दर्द…?

RAJA-WARRING-SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

प्रधानगी छीने जाने के बाद राजा वड़िंग से मीडिया ने वजह पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ दिए। - Dainik Bhaskar

प्रधानगी छीने जाने के बाद राजा वड़िंग से मीडिया ने वजह पूछी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ दिए।

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंच गए हैं। कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव के करीब 3 महीने पहले उनसे पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी छीन ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजा वड़िंग मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से दिल की बात करूंगा।

प्रधानगी से इस्तीफे के बाद राजा वड़िंग ने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हैं। उन्होंने बाकी बातों पर इस मुलाकात के बाद प्रतिक्रिया देने की बात कही। वड़िंग ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर खुद को पूर्व प्रधान लिख दिया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है।

वहीं नए प्रधान की दौड़ में संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी रेस में है। इसके अलावा विधायक परगट सिंह, सुख सरकारिया और सांसद गुरजीत औजला के नाम पर भी चर्चा हुई है। वड़िंग और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद नए प्रधान का भी ऐलान हो सकता है।

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर खुद को फॉर्मर प्रेसिडेंट लिख लिया है।

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर खुद को फॉर्मर प्रेसिडेंट लिख लिया है।

पार्टी सोर्सेज के मुताबिक, विजयइंदर सिंगला के नाम पर राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दी है। दरअसल, राहुल गांधी देशभर में उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव से पहले राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण पर एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहे हैं, ताकि हिंदू वोट को भाजपा से दूर किया जा सके।###USA###UK###CANADA###RAJA-WARRING###CONGRESS###RAHUL-GANDHI###PUNJAB###PPCC###AICC###AUSTRALIA###NEWZEALAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes