POLITICS…….इसलिए सुखबीर बादल को छोड़नी पड़ी पार्टी से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पीछे विरोध की आशंका जताई जा रही है। पार्टी का बहुत बड़ा गुट सुखबीर बादल के प्रधान बनने पर लंबे समय से विरोध जता रहा था। ऊपर से श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उन्हें तनखाई घोषित कर रखा था। वे पार्टी की किसी भी गतिविधि में भी शिरकत नहीं कर रहे थे। विधानसभा उप चुनाव में भी पार्टी ने अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं खड़ा था। इस सबके पीछे शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को माना जा रहा था। पता चला है कि अब पार्टी में नए अध्यक्ष का चुनाव  14 दिसंबर को होगा। इस बात की पुष्टि शिअद के वरिष्ठ नेता डा.दलजीत सिंह चीमा ने की।


तनखाहिया करार होने के कारण सुखबीर बादल चुनाव प्रचार व अन्य राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते थे। सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को शिरोमणि अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। 

100% LikesVS
0% Dislikes