वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी की सख्त शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने मांग की है कि सीएम मान को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर, जो एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान था, उस पर पंजाब के सीएम की टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है। इसे पंजाब सरकार की विफलता और असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
क्या थी सीएम का विवादित बयान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी, उन्होंने कहा कि क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है? इसको लेकर पंजाब के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा, “भगवंत मान का बयान निंदनीय है। उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा देना चाहिए।” पार्टी ने यह भी दावा किया कि मान की टिप्पणी पंजाब की जनता और सुरक्षाबलों का अपमान करती हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान के विवादित बयान की एक क्लिप भी X पर पोस्ट की है।