SNE NETWORK.PATIALA/CHANDIGARH.
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने गलत और बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण कनेक्शन काटने पर रोक लगा दी है। PSPCL के वितरण निदेशक ने सोमवार को जारी आदेश में सभी CE/DS जोन को निर्देश दिए हैं कि ऐसे डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन फिलहाल न काटे जाएं।
आदेश के मुताबिक, हाल में मीटर रीडरों की हड़ताल और SAP/Non-SAP सिस्टम को Oracle आधारित SBS सिस्टम में बदलने के कारण कई उपभोक्ताओं को औसत या अनुमानित आधार पर बिल जारी किए गए। इससे कुछ उपभोक्ताओं को गलत और बढ़े हुए बिल मिले। ये बिल सिस्टम में बकाया राशि के रूप में दिख रहे हैं, जिसके कारण कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी।
PSPCL ने कहा है कि SBS सिस्टम के स्थिर होने और गलत या बढ़े हुए बिल ठीक होने तक डिफॉल्ट के आधार पर कनेक्शन नहीं काटे जाएं। फील्ड कार्यालयों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि ने ऐसे 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। इनके बिल दोबारा आएंगे।
आदेश की कॉपी पढ़ें…

पंजाब सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की थी
इससे पहले 25 अगस्त को पंजाब सरकार ने 63,702 ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की थी, जिन्हें सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया था कि मीटर रीडरों की हड़ताल के दौरान इन उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल भेजे गए थे। इसके कारण मई और जून की 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की सब्सिडी बिल में नहीं जुड़ पाई।
सभी उपभोक्ताओं के बिल दोबारा तैयार किए जाएंगे
मंत्री ने कहा था कि इन सभी उपभोक्ताओं के बिल दोबारा तैयार किए जाएंगे। अगले तीन वर्किंग-डे में नए बिल जारी कर मई-जून की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उनका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा। ज्यादा बिल आने की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार ने विशेष हेल्पलाइन भी स्थापित की थी। यहां 20 कर्मचारियों की टीम शिकायतों का समाधान करेगी।###UK###CANADA###USA###PATIALA###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###FRANCE###ITLAY###SINGAPORE###CHINA###

