PUNJAB—किस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों सहित आप नेताओं को मिली बड़ी राहत…अदालत ने क्या जारी किया आदेश, जाने, इस खास रिपोर्ट में………?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के कुछ मंत्रियों सहित आप नेताओं के खिलाफ अदालत में ट्रायल पर 10 जुलाई तक रोक लगा दी गई। मामला, चंडीगढ़ की स्थानीय अदालत से जुड़ा हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद यह आदेश जारी किया है।

यह था पूरा मामला2020 में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में तब आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई थी। इसको लेकर तब चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल चल रहा है।

..इसलिए खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा


इसी एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर भगवंत मान, अमन अरोड़ा व अन्य आप नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इन नेताओं की याचिकाओं पर उन्हें राहत देते हुए उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में रोक के आदेश को जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes