PUNJAB…..अपने दम पर लड़ेंगे भाजपा लोस चुनाव 2024, आम-जनता का समर्थन, पार्टी एकजुट की रणनीति तैयार

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब से भाजपा ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। इस बात की पुष्टि, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने की। उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने में क्षमता रखती हैं। टीम की तरफ से बड़े स्तर पर रणनीति शुरु हो गई। गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान शिअद ने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था।


उधर, पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निचले स्तर पर भाजपा के सामने आ रही दिक्कतों के बारे में जिला प्रधानों से रिपोर्ट तलब की है ताकि इन दिक्कतों का समय रहते हल खोजा जा सके। वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधानों को जनता तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न हलकों से ग्राउंड रिपोर्ट पहुंचने लगे हैं। इसमें भाजपा को पंजाब में लोगों का पहले से ज्यादा समर्थन मिलने की बात कही गई है और आम लोग भाजपा से जुड़ने लगे हैं। इस संबंध में सुनील जाखड़ ने बताया कि पार्टी एकजुट है और लोकसभा चुनाव में अच्छे नतीजे पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 

100% LikesVS
0% Dislikes