PUNJAB—अपने दम पर लड़ेंगे लोस में AAP चुनाव…..CM मान ने की पुष्टि, चुनाव रणनीति तैयारी में जुटे नेता

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

पंजाब में आम आदमी पार्टी अपने अकेले के दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। ऐसे में पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। इस बात की पुष्टि, सीएम भगवंत मान ने की। उधर, कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही।पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया था। ये बयान उस समय सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी। 


वहीं पंजाब कांग्रेस भी आप के साथ गठबंधन को लेकर सहज नहीं है। पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में वार रूम और राज्यस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है, जो राज्यभर में बूथ लेवल तक के नेताओं से सीधे तालमेल बनाकर हल्कावार चुनाव रणनीति तैयार करेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes