PUNJAB……..पेट्रोल-डीलज महंगा, बिजली सब्सिडी खत्म, ये फैसला लिया आप सरकार ने………।

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


पंजाब में पेट्रोल-डीलज पर वैट बढ़ाने के साथ-साथ आप सरकार ने बिजली पर लोगों को मिलने वाली सब्सिडी को भी खत्म कर दिया है। इससे आमजन की जेब तो ढीली होगी ही पर सरकार को अच्छा-खासा मुनाफा होगा। पंजाब में पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का फैसला लिया है।


पंजाब कैबिनेट की बैठक में वीरवार को पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ाए जाने और प्रदेश में 7 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन पर दी जाने वाली 3 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी को खत्म करने का फैसला लिया है। इस फैसले से सरकार को करीब 2300 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। वित्तमंत्री ने बताया कि 7 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन पर अब तक दोगुनी सब्सिडी देने की वजह से घाटा हो रहा था। ऐसे में सरकार ने इस दोगुनी सब्सिडी के निर्णय को वापस लेकर करीब 1500 से 1800 करोड़ रुपये की सब्सिडी की बचत की है, जोकि सीधा सरकार के खाते में बचत होगी।


प्रदेश में 300 यूनिट तक प्रति माह मुफ्त बिजली


प्रदेश में 300 यूनिट तक प्रति माह मुफ्त बिजली मुहैया कराने की योजना के कारण सरकार की आमदन का एक बड़ा हिस्सा बिजली सब्सिडी पर खर्च हो रहा है। आने वाले समय में सरकार अपने फिजूलखर्च पर भी नियंत्रण लगा सकती है और राजस्व को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाएगी। बता दें कि पंजाब में इस समय 90 प्रतिशत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त मिल रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes