वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
अमृतसर में सुबह के समय विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक रह गई। जबकि, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर दर्ज की गई। तापमान भी सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। इस बात की पुष्टि, मौसम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने की। उन्होंने आने वाले 4 दिनों में पंजाब में कोल्ड वेव चलने व घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में हालांकि 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन दिन व रात के तापमान अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में सामान्य के नीचे दर्ज किए गए।
पठानकोट सबसे ठंडा
पंजाब में पठानकोट का सबसे अधिक 25.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.7 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.1 डिग्री, बठिंडा का 21.0 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), जालंधर का 19.0, फिरोजपुर का 18.5 डिग्री, गुरदासपुर का 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।