PUNJAB BREAKING..मुंह के बल पर गिरी दिल्ली में आप…..केजरीवाल खुद भी हारे, पंजाब में विपक्ष का जश्न

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

दिल्ली के नतीजों पर पंजाब के विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी हार गई है। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा कि मैं दिल्ली के मतदाताओं को बधाई देता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के झूठ को नकार दिया है। पंजाब में भोले-भाले लोगों को गुमराह करके सरकार बना ली गई है, लेकिन आने वाले समय में यहां भी आम आदमी पार्टी का सफाया होगा।

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता  प्रितपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मॉडल ध्वस्त, शिक्षा मॉडल विफल, शासन मॉडल टूट गया। पूरा दिल्ली मॉडल अब इतिहास बन गया है। पंजाब के वास्तविक उत्थान के लिए नया नारा भाजपा फॉर पंजाब है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा की जीत ऐतिहासिक है, यह जीत मोदी पर जनता के विश्वास की है, यह जीत है मोदी के विकास मॉडल की है। यह दिल्ली के जन जन की जीत है और झूठे ड्रामेबाज लोगों की हार है। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी हार गई है। ये आप नहीं, बल्कि उनके अहंकार की हार है।

100% LikesVS
0% Dislikes