वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पूरे पंजाब में धान की उचित खरीद व भुगतान न होने पर गुरुवार को सभी टोल फ्री करवा दिए। किसानों ने कई टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। इस दौरान किसानों ने टोल के सभी लेन मुक्त कर दिए।

यूनियन के किसान नेता लखविंदर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान सुबह करीब 10 बजे दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरिया बिछाकर बैठ गए। किसानों ने पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने भी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। वाहन चालक इस दौरान बिना टोल दिए निकलते रहे। किसानों ने बताया कि धान की उचित खरीद व भुगतान न होने के कारण किसान मंडियों में बेहद परेशान हैं।

