PUNJAB-BREAKING-EXCLUSIVE-REPORT..कौन है यादविंदर, पाकिस्तान के डान शहजाद भट्टी से क्या है उसके संबंध…एनआईए के हाथ कौन सा लगा बड़ा सबूत

NIA-RAID-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.MANSA/CHANDIGARH.

मानसा के कुलाना गांव में NIA का छापा। - Dainik Bhaskar

मानसा के कुलाना गांव में NIA का छापा। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार तड़के यदविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से जारी है। सूत्रों के अनुसार, यदविंदर की पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है। एनआईए इसी संबंध में जांच कर रही है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच

NIA की टीम यदविंदर सिंह के घर की तलाशी ले रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। यादविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब दो साल पहले वह पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। उस दौरान दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई थी। इसी मामले में एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ कर जानकारी हासिल की थी।

यदविंदर नशे का आदी

ग्रामीणों ने बताया कि यदविंदर नशे का आदी है। वह 14 एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, हालांकि अधिकांश समय वह घर पर ही मौजूद रहता है। फिलहाल, एनआईए की टीम द्वारा यदविंदर सिंह से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।###USA###UK###CANADA###NIA-RAID-AT-MANSA-NEWS###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###IRELAND###GERMANY###ITLAY###@

100% LikesVS
0% Dislikes