SNE NETWORK.CHANDIGARH.
वारिस पंजाब दे के संस्थापक दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिंह सिद्धू गिद्दड़बाहा से उपचुनाव लड़ेंगे। डिब्रूगढ़ जेल में बंद उग्रवादी और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और सांसद सर्बजीत सिंह खालसा ने गिद्दड़बाहा दौरे के दौरान मनदीप सिद्धू को पंथक उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने गिद्दड़बाहा में नुक्कड़ सभाएं भी कीं।
सांसद सर्बजीत सिंह खालसा ने कहा कि गिद्दड़बाहा आने के उनके दो उद्देश्य हैं। एक तो उन लोगों का धन्यवाद करना जिन्होंने उन्हें भारी अंतर से जिताया। दूसरा मनदीप सिंह सिद्धू का सभी से परिचय करवाना था। उपचुनाव में गिद्दड़बाहा से मनदीप सिंह सिद्धू उम्मीदवार होंगे। लोगों से कहा गया है कि वे मनदीप सिद्धू को उसी अंतर से जिताएं जिस अंतर से उन्होंने उन्हें जिताया है।

