SNE NETWORK.CHANDIGARH.
भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत दवारा गांधी जयंती पर दिए विवादित बयान में कहा था कि पंजाब राज्य में नशा बढ़ता जा रहा है। कंगना के इस बयान पर सियासी घमासान मच गया है। अब आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कंगना के बयान पर पलटवार किया है।

उन्होनें सांसद कंगना रनौत पर तीखी टिप्पणी करते कहा कि वह खुद नशे की आदी है। कंग ने कहा कि अगर पूरे देश की बात करें तो सबसे ज्यादा नशा गुजरात में पकड़ा गया है, जहां से प्रधानमंत्री मोदी आते हैं। कंगना लगातार विवादित बयान दे रही है और भाजपा उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कंग ने कहा कंगना हिमाचल और पंजाब में फूट डालने का काम कर रही हैं।
… यह था वो बयान
दरसअल ,कंगना रनौत ने बुधवार को कहा था कि हमारे पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही हैं। इन्होंने हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया है। इनसे कुछ नहीं सीखना है। कंगना ने नाम न लेते हुए पड़ोसी राज्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक पर हल्ला मचाते हुए आते हैं और ड्रग्स व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। वह अपने गृह क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।

