SNE NETWORK.MANSA/BATALA/CHANDIGARH.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संगरूर में सुसाइड करने वाले गुलजार के परिजनों से मुलाकात की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (20 अक्टूबर) पंजाब दौरे पर हैं। वह मानसा पहुंच गए हैं। यहां वह नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के घर जाएंगे। वहां झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे।इससे पहले वह संगरूर में AAP मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने को लेकर तंग किए जाने के बाद सुसाइड करने वाले गुलजार के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ मिलने का आश्वासन दिया। अमित शाह ने कहा कि वह गुलजार के भोग में आएंगे।
पंजाब दौरे में सबसे पहले उन्होंने गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत की मां सुरजीत कौर के पैर छुए। अमित शाह ने परिवार को CBI जांच और इंसाफ का भरोसा दिया। मानसा में झोटा के परिवार से मिलने के बाद शाम के समय वह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में शहर के सबसे बड़े दशहरे मेले में हिस्सा लेकर रावण दहन करेंगे। इन तीनों मामलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर चुका है। वहीं शाह के दौरे से पहले पंजाब CM भगवंत मान ने मानसा के एक्टविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की CBI जांच का ऐलान कर दिया।###USA###UK###CANADA###AMIT-SHAH###BJP###MANSA###JHOTA###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

