PUNJAB–CASO के तहत 21 थाना, 900 से ऊपर POLICE का आत्याधुनिक दस्ता………..एक साथ पूरे शहर के अपराधियों के खंगाल डाले आवास….अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/चंडीगढ़। 

21 थाना , 900 से ऊपर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का दस्ता, 120 दंगा रोधी पुलिस कर्मचारी, स्वैट के 16 जवान रविवार को अमृतसर के हर क्षेत्र में दबिश देते हुए दिखाई दिए। यह कार्रवाई घेराव एवं तलाशी अभियान ( CASO) के तहत , पंजाब के जिला अमृतसर की पुलिस ने चलाया। जिला पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कमान जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को सौंपी गई। बताया जा रहा है कि इस अभियान में नशा बेचने वाले (तस्कर), बड़े अपराधियों, चाइना डोर के विक्रेता तथा चायना डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुछ अपराधियों को हिरासत में लिया। 2 के खिलाफ चाइना डोर बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। उनसे लगभग 100 चायना डोर (प्रतिबंधित गट्टू) बरामद किए। इसे कहां से लाया गया था, कौन-कौन इस कारोबार का सरगना है। उसके बारे भी पता लगाया जा रहा है। खास बात यह रही कि इस बार पंजाब पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों तक पहुंच की। जिन-जिन बच्चों को चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पुलिस ने पकड़ा, उन्हें हिरासत में लेकर थाना लेकर जाया गया। परिवार द्वारा भविष्य में फिर से गलती नहीं दोहराने का वचन देने पर उन्हें छोड़ा गया। एक प्रकार से पुलिस की तरफ से एक अच्छा कदम उठाया गया। 

जानें..किन-किन क्षेत्र में हुई कार्रवाई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने  (CASO) के तहत अन्नगढ़, मकबूलपुरा, हरिपुरा, मोहकमपुरा, छेहरटा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तुंग पाई, इंद्रा कालोनी, 88 फीट रोड, मुस्तफाबाद, वेरका, सुल्तानविंड क्षेत्र में पुराने तस्करी या फिर अपराध के साथ जुड़े अपराधियों के आवास पर दबिश दी गई। इसके अलावा संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। कईयों के चालान भी काटे गए। कितने हिरासत या फिर मुकदमा दर्ज करने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। चाइना डोर बेचने वाले शहर के 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि कथित अपराधियों से 100 गट्टू हासिल किए गए। 

….ऐसी बनी नीति…..किसी के कानों-कान खबर नहीं लगी

ताया जा रहा है कि जिस तहत अमृतसर की पुलिस ने पंजाब में आज बहुत बड़ी कार्रवाई की। उस नीति कई दिन पहले ही बना लिया गया। इस बारे खबर चुनिंदा पुलिस अधिकारियों के पास ही थी। इसके पीछे माना जा रहा है कि पुलिस आयुक्त बिल्कुल नहीं चाहते थे कि इस मिशन के तहत किसी को कानों कान खबर भी लगें। रविवार को एकदम सभी 21 थाना में फोन की घंटी बजी कि सब लोग तैयार हो जाए, आज एक बड़े मिशन के लिए निकलना है। बताया जा रहा है कि इस मिशन में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। वह मान कर चल रही है कि काफी हद तक ड्रग तथा अपराध पर लगाम लगाने में यह मिशन कामयाब रह सकता है। 

ड्रोन की तकनीक रही बेहतर

पूर्व में लोग बिना खौफ तथा पुलिस को चकमा देकर सरेआम चाइना डोर से पतंग उड़ा लेते है। लेकिन, इस बार पुलिस ने उनसे 2 कदम आगे चलते हुए ड्रोन की सहायता ली। पुलिस मुखबिरों से जिन-जिन क्षेत्र में चाइना डोर से पतंगबाजी करने का पता चला तो पुलिस ने एक घर की छत पर ड्रोन उड़ा दिया। ड्रोन चाइना डोर के साथ पतंग उड़ाने वालों के घर तक पहुंच गया। इस तकनीक की मदद से पुलिस ने पहले 2 बच्चों को हिरासत में लिया। फिर उनसे पूछा कि यह प्रतिबंध डोर कहां से खरीदी है। पुलिस बेचने वालों के पास पहुंच गई। पुलिस ने अब तक 2 को पकड़ लिया। उनसे 100 गट्टू बरामद होने का दावा किया जा रहा है। 

पुलिस की अपील

पुलिस का सोशल मीडिया में 2 मिनट से ऊपर का एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एडीसीपी हरपाल सिंह आम जनता से इस बात की अपील कर रहे है कि लोग चाइना डोर से बचें तथा इसका बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करें। चाइना डोर के बारे किसी के पास कोई जानकारी हों तो पुलिस द्वारा जारी किए नंबर-100 पर संपर्क कर सकते है। जानकारी तथा पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। आपकी एक मदद से अपराध तथा अपराधी सोच को खत्म किया जा सकता है।  पुलिस आपकी सेवा में हमेशा ही तत्पर है। 

100% LikesVS
0% Dislikes