PUNJAB-SESSION-2026…सदन में फिर से उठा रेत खनन का मुद्दा….बीजेपी के विधायक ने धो डाला आप को…?

PUNJAB-SESSION-2026

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र में माइनिंग के मुद्दे पर माहौल गरमा गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि जो भी अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे आप के नेता धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जिसकी खेत, उसकी रेत’ की हकीकत सरकार को मौके पर जाकर देखनी चाहिए।

अश्वनी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि माफ करना

अश्वनी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि माफ करना कि अब आपकी हालत ऐसी हो गई है कि घर में लड़की पैदा होती तो कहते हैं कि केंद्र सरकार कसूरवार हैं। लड़का पैदा हो जाए तो उसका श्रेय खुद ले लेते हैं। 20 हजार करोड़ रुपए की आय का वादा सरकार ने किया था। अब हर बात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

यह केंद्र और राज्यों के संबंधों का मामला

जवाब में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह केंद्र और राज्यों के संबंधों का मामला है। केंद्र सरकार पंजाब का बनता हुआ फंड रोक रही है। उन्होंने पूछा कि ADF का पैसा क्यों रोका गया। आंगनबाड़ी व मिड-डे मील कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी क्यों नहीं की गई।

100 फीसदी फंडिंग

चीमा बोले- केंद्र पहले योजनाओं में 100 फीसदी फंडिंग की बात करता है। फिर 60:40 कर देता है। बाद में अपने हिस्से का पैसा समय पर जारी नहीं करता। उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि उनके प्रतिनिधि केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर पंजाब का बकाया फंड जारी करवाएं।###USA###UK###CANADA###SAND-ILLEGAL-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes