SNE NETWORK.CHANDIGARH.
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पंजाब की किसानी और जवानी पर चिंता जाहिर की है। एक डिबेट के दौरान उन्होंने पंजाब में कृषि अर्थव्यवस्थाओं के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र किया है। उधर, भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी उन्हें पत्र लिखकर इन मुद्दों पर संवाद की पेशकश रखी है।
बंगा ने पिछले दिनों डिबेट के दौरान कहा था कि पंजाब, जिसे कभी भारत में खेती-बाड़ी का मुख्य केंद्र माना जाता था, वहां कुछ युवा जो अपनी पुश्तैनी जमीन बेच रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी-खासी रकम तो मिलती है लेकिन वे अक्सर उसे जल्द ही कंज्यूमर गुड्स और लाइफस्टाइल से जुड़े खर्चों में उड़ा देते हैं।
बंगा ने कहा, पंजाब में जहां ऐसे युवा मिल जाएंगे जिन्होंने अभी-अभी अपनी जमीन बेची है। वे चार साल तक अमीर रहते हैं मगर अपने लाइफ स्टाइल की वजह से जल्द ही कंगाल हो जाते हैं और फिर गिग जॉब्स (अस्थाई काम) की तलाश करने लगते हैं। बंगा ने कहा कि पंजाब में किसान अपनी मांगों के संदर्भ में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं।###UK###CANADA###USA###WORLD-BANK-PRESIDENT-AJAY-BANGHA-NEWS###CHINA###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###FRANCE###ROME###ITLAY###ROME###

