वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
नवजोत सिंह सिद्धू अब पंजाब में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि, सिद्धू के काफी करीबी ने की। उन्होंने बताया कि सिद्धू पटियाला तथा अमृतसर में जनता दरबार लगाएंगे। उनके साथ पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी होगी। आम चुनाव से पूर्व सिद्धू का एक बड़ा फैसला हैं। कयास, इस बात के भी लगाए जा रहे है कि इस बार उनकी पत्नी कांग्रेस की टिकट पर आम चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए पटियाला में उसके लिए पार्टी दांव खेल सकती हैं। नवजोत कौर मैदान में उतर आई। कैंसर के खिलाफ अपनी जंग जीत चुकी हैं। समाज की सेवा करने का मन बना चुकी हैं।
इन दिनों सिद्धू का पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ श्रेणी के साथ काफी दूरियां चल रही हैं। जेल जाने से जनता के बीच उक्त परिवार काफी समय दूर रहा। ऊपर से नवजोत कौर कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गई। इलाज कराने के उपरांत अब वह ठीक हो चुकी हैं। पति के साथ जनता के लिए दरबार लगाने में काफी उत्सुक हैं। इसके लिए अमृतसर तथा पटियाला में दरबार लगाने के लिए सहमति जता चुकी हैं। आम चुनाव लड़ने के लिए काफी इच्छुक भी हैं।
सोशल मीडिया में अक्सर तेज रहने वाले सिद्धू ने इस बारे अभी जानकारी तो नहीं शेयर की। लेकिन, उनके करीबी ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं। कब जनता दरबार शुरु हो रहा हैं, इसके बारे जल्द तारीख तथा समय बता दिया जाएंगा।