PUNJAB में बहुत बड़ा ‘SCAM’….जानेंगे, कौन-कौन लोग है इसमें शामिल….कैसे हुआ इसका ‘पर्दाफाश’…इसमें अब आगे क्या….?

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

पंजाब के लुधियाना (ग्रामीण) जिले के जगराओं में एक बहुत बड़ा स्टाम्प ड्यूटी चोरी का घोटाला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 131 लोगों और संस्थाओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद की गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

आखिर…क्या, है यह पूरा मामला….?

जब भी कोई व्यक्ति जमीन,मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदता है, तो उसे सरकार को उस प्रॉपर्टी की कीमत के हिसाब से एक तय फीस देनी होती है, जिसे ‘स्टाम्प ड्यूटी’ (Stamp Duty) कहा जाता है। यह पैसा सीधे सरकारी खजाने में जाता है।
इस मामले में हुआ यह है कि साल 2013 से लेकर 2016 के बीच, जगराओं और उसके आसपास के इलाकों में कई प्रॉपर्टीज की खरीद-फरोख्त हुई। लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोगों ने सरकार को पूरा टैक्स (स्टाम्प ड्यूटी) नहीं दिया। उन्होंने प्रॉपर्टी की कीमत कम दिखाकर या कागजों में हेराफेरी करके सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया।

कैसे, मामला पकड़ में आया…..?

इस हेराफेरी का पर्दाफाश तब हुआ जब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक केस (CRM-M-43962-2026) की सुनवाई के दौरान 14 अगस्त 2026 को आदेश दिया। अदालत ने कहा कि 2013 से 2016 के बीच जगराओं में रजिस्टर्ड हुई प्रॉपर्टीज (वसीकों) की बारीकी से जांच की जाए और देखा जाए कि क्या सरकार को पूरा टैक्स मिला है या नहीं। इस आदेश के बाद, जगराओं के सब-रजिस्ट्रार-कम-तहसीलदार ने पुराने रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। जांच में सामने आया कि कुल 103 रजिस्ट्रियां (वसीके) ऐसी थीं, जिनमें प्रॉपर्टी खरीदने वालों ने स्टाम्प ड्यूटी की चोरी की थी।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की

तहसीलदार की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर, लुधियाना (ग्रामीण) के थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को एक विस्तृत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस घोटाले में शामिल 131 लोगों (जिनमें कुछ संस्थाएं भी शामिल हैं) को आरोपी बनाया है।


पुलिस ने आरोपियों पर कौन सी धाराएं लगाई हैं?

धारा 420 (IPC 1860): यह धारा धोखाधड़ी और बेईमानी के लिए लगाई जाती है। आरोपियों ने सरकार को धोखा देकर टैक्स की चोरी की है।

धारा 82 (रजिस्ट्रेशन एक्ट,1908): यह धारा प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के समय झूठे कागजात पेश करने या गलत जानकारी देने के लिए लगाई जाती है।

नामजद आरोपियों की पूरी सूची

इस मामले में पुलिस ने जिन 131 खरीदारों, व्यक्तियों और संस्थाओं को नामजद किया है, उनके नाम केवल कृष्ण, हरबंस कौर (पत्नी चरन सिंह), हरबंस कौर (पत्नी लछमन सिंह), करनैल सिंह, हरप्रीत कौर, सरबजीत कौर, अशोक कुमार, चरनजीत कौर, हरजिंदर कौर, कोमल, चरन सिंह, सरबजीत सिंह, मेजर सिंह, गुरदीप कौर सिद्धू, उषावती, उषा रानी, दविंदर सिंह, चरनजीत कौर (पुत्री हरबंस सिंह), जसप्रीत कौर, हरिंदर कौर, हरविंदर कौर, संगीता रानी, नवोदिता बिक्रमजीत सिंह, सुखवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह (पुत्र नरंजन सिंह), अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरमनप्रीत कौर, तेजपाल कौर, गुरप्रीत कौर (पत्नी इंदरप्रीत सिंह), इंदरप्रीत सिंह, सीटी एजुकेशन सोसाइटी (यूनिवर्सिटी), परमजीत कौर, जसपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, परमिंदर सिंह, गुरबख्श सिंह (पुत्र रणजीत सिंह), बाबा नंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट हेड ऑफिस, अमृतपाल कौर, अमरजीत कौर, क्रिस्टल ग्रैंड, जगजीत सिंह, राम सिंह, उपिंदर सिंह, अरविंदर सिंह, तारा दिया, पूनम रानी, ज्योति रानी, पवन कुमार (पुत्र जीया लाल), राजविंदर सिंह, गुरबख्श सिंह (पुत्र रला सिंह), गुरचरन सिंह (पुत्र मग्घर सिंह), रणजीत सिंह, प्रभा रानी, ज्योति वर्मा, हेमंत सूद (क्रिस्टल ग्रैंड पैलेस पार्टनर), नवनीत जैन, अमरीक सिंह, विजय कुमार धीर, पवन कुमार (पुत्र वैष्णो दास), बलजिंदर सिंह (पुत्र करतार सिंह), हरविंदर कौर (पत्नी कंवलजीत सिंह), हरपाल सिंह (पुत्र जुगिंदर सिंह), स्वर्णजीत कौर, करमजीत कौर (पत्नी हरजीत सिंह), गुरप्रीत कौर बराड़, कैलाश रानी, अंजू बाला, रानी (पत्नी सुरिंदर सिंह), रविंदर कौर, जय नरैण जैन, गुरदेव कौर, गुरप्रीत कौर (पत्नी मनमोहन सिंह), सुनीता रानी, मुनीष कुमार, गुरप्रीत सिंह (पुत्र प्रितपाल सिंह), संदीप शर्मा, सुरिंदर कौर (पत्नी धर्मपाल सिंह), हरपाल सिंह (पुत्र बख्तावर शर्मा), प्रियंका बांसल, मनजीत कौर (पत्नी केवल सिंह), नरिंदर कौर, चंद्रकांता खन्ना, अमृतपाल सिंह, बलवंत राय भोला, गुरचरन सिंह (पुत्र केहर सिंह), धनवंत सिंह, परमजीत सिंह, करमजीत कौर (पत्नी केवल सिंह), सरबजीत कौर (पत्नी अवतार सिंह), मनदीप सिंह, पूरन सिंह, जसवीर सिंह, जसमेल सिंह, पलविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह (पुत्र बख्तावर सिंह), तेजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर (पुत्री अजीत सिंह), प्यारा सिंह, कुलदीप सिंह, जसवीर कौर, सुरिंदर कौर (पत्नी इंदरजीत सिंह), बलवीर कौर, दीपक कलसी, कदम प्रदीप, गुरप्रीत सिंह (पुत्र प्रीतम सिंह), वीना मित्तल, अश्वनी कुमार, सीफू अग्रवाल, नीलम, हरी राम, भुपिंदर सिंह, मलकीत कौर, इंदरपाल कौर, सुखविंदर कौर (पत्नी जसविंदर सिंह), अमृत कौर, बिक्रमजीत सिंह (पुत्र पाखर सिंह), हरदीप कौर, सुधीर लूम्बा, पूजा भंडारी, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, जगदीप सिंह, मनजीत कौर (पत्नी रविंदर सिंह), सबरजीत कौर, मेजर सिंह (पुत्र गुरदीप सिंह), बलराज सिंह, प्रभा ढंड, और बिंदू रानी।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###SCAM###AAP###COURT###HIGH-COURT###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes