SNE NETWORK.CHANDIGARH/NATIONAL-DESK.
राहुल गांधी की पंजाब में प्रस्तावित बस यात्रा को लेकर दिल्ली में रणनीति तैयार की जा रही है। बस यात्रा का पूरा काम राहुल गांधी की टीम ने अपने हाथ में ले लिया है। बस यात्रा के दौरान पंजाब में क्या-क्या होगा इस पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी की टीम ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से दिल्ली में मीटिंग की।
संभवत: यह दौरा 10 सितंबर के बाद होगा
पंजाब कांग्रेस की तरफ से प्रभारी भूपेश बघेल, प्रधान राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री और इलेक्शन कंपेन कमेटी के चयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी को इस मीटिंग से दूर रखा गया। आज दिल्ली के अशोका होटल में हुई बैठक में भी राहुल गांधी की बस यात्रा की डेट फाइनल नहीं हुई है। हालांकि पंजाब कांग्रेस ने प्रस्तावित डेट राहुल गांधी की टीम को सौंप दी है। टीम राहुल गांधी के शेड्यूल के अनुसार पंजाब दौरा फाइनल करेगी। संभवत: यह दौरा 10 सितंबर के बाद होगा।
शेड्यूल के मुताबिक बस यात्रा के लिए डेट फाइनल करेगी
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब कांग्रेस ने बस यात्रा का पूरा रूट व कार्यक्रम राहुल गांधी की टीम को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस की प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टम अब शेड्यूल के मुताबिक बस यात्रा के लिए डेट फाइनल करेगी।
फतेहगढ़ साहिब में यात्रा का समापन करेंगे
पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी के पंजाब दौरे के लिए तीन प्रपोजल तैयार किए गए हैं। एक प्रमोजल के मुताबिक राहुल गांधी से दो दिन का दौरा करने को कहा गया है। बस यात्रा गोल्डन टेंपल से शुरू करके पंजाब भर के अलग-अलग जिलों में जाएगी। दो दिन तक यात्रा तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा समेत मालवा के कुछ जिलों को कवर करेंगे। उसके बाद दूसरे दिन लुधियाना से होते हुए फतेहगढ़ साहिब में यात्रा का समापन करेंगे।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###CHANDIGARH###NATIONAL###RAHUL###GANDHI###CONGRESS###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

