SNE NETWORK.AMRITSAR/LUDHIANA/JALANDHAR/PATHANKOT/PATIALA/PUNJAB/CHANDIGARH.
पंजाब में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू रेल मंडल ने सुरक्षा कारणों से संचालन रोकने का फैसला लिया है। जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा रहता है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद सेवा बहाल की जाएगी। ट्रेन बंद होने से हिमाचल जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया
पंजाब में मंगलवार को कई जिलों में बारिश से तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया। पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। बठिंडा में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में 77.5, रूपनगर में 34, बठिंडा में 20, एसबीएस नगर में 15.2 और लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। खेती विशेषज्ञों के अनुसार बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और सिंचाई के लिए भूजल की खपत कम होगी।###USA###UK###CANADA###RAINY-WEATHER-ALERT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

