वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। हादसा जम्मू के रामबन क्षेत्र का बताया जा रहा है। वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। बताया जा रहा कि कार लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिरी। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव निकाल लिए गए। बचाव अभियान चल रहा है। देश प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल तथा कई राजनीतिक पार्टियों ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया। पीएम ने मृतक परिवार के प्रति सदस्य को 2-2 लाख की आर्थिक मदद की धनराशि देने की घोषणा की।
कैसे हुआ हादसा, जानिए, खास रिपोर्ट में
बताया जा रहा है कि हादसा देर रात का है। एक कार में सवार होकर 10 लोग श्रीनगर जा रहे थे। घना अंधेरा होने की वजह से सड़क के पास मोड नहीं दिखाई दिया। जिस वजह से कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। कार 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन तथा राहत की अलग-अलग टीम मौके पर पहुंच गई। तेज बारिश के बीच राहत कार्य जारी है। 10 लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए। उन्हें सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल, सभी की पहचान नहीं हो पाई। हर प्रकार की मदद के माध्यम से मृतकों के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।