SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
दुष्कर्म के एक मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने एक बहुत बड़ा उठाया। इस मामले में लिप्त 2 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसमें
श्री अकाल तख्त साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी भाई मलकीत सिंह और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के ड्राइवर मोहन सिंह का नाम सामने आया। दोनों के खिलाफ एक महिला ने एसजीपीसी को लिखित के तौर पर शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने इन आरोपों सहित सभी साक्ष्य भी दिए थे। इसी के आधार पर एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने यह कार्रवाई की।
..जानेंगे, कैसे और किस आधार पर कार्रवाई हुई..?
इस मामले में एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि मीडिया के माध्यम से सामने आई जानकारी का तुरंत संज्ञान लिया गया। उन्हें अध्यक्ष के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले की गहन जांच के लिए एसजीपीसी के फ्लाइंग विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायत में जिन लोगों के नाम का जिक्र हुआ है, उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।###USA###UK###CANADA###SGPC###AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###RAPE###ALLEGATION###SGPC-MEMBER’S###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###

