SGPC-AMRITSAR…‘वंदे मातरम’ अनिवार्य….ऐसे में सिख-संगठनों ने क्यों, जताया विरोध….अब आगे की रणनीति पर लिया ये फैसला..?

AKAL-TAKHAT-JATHEDAR

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

शिक्षण संस्थानों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य किए जाने के सरकार के फैसले पर पंथक संगठनों और सिख संस्थाओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को मांगपत्र सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

सिख धर्म की अपनी विशिष्ट मर्यादाएं और धार्मिक सिद्धांत हैं

उनका कहना है कि सिख धर्म की अपनी विशिष्ट मर्यादाएं और धार्मिक सिद्धांत हैं, जो केवल एक ईश्वर की उपासना पर जोर देते हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का निर्णय सिख धार्मिक सिद्धांतों के साथ सीधा टकराव पैदा करता है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि इस नियम का पालन न करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। पंथक संगठनों ने अकाल तख्त साहिब और SGPC से अपील की है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लें, सभी सिख संस्थाओं को एक मंच पर लाएं और सरकार के फैसले के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाएं।###USA###UK###VANDE###MATRUM###AMRITSAR###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes