SIDHU-MAAN का एक दूसरे पर तंज……मान बोले, एक थी CONGRESS……..सिंद् का पलटवार शर्म कर मित्र प्यारे…..।

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

केंद्र में कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में गठबंधन का सपना देख रही हैं। लेकिन, पंजाब में सीएम भगवंत मान से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू उनके सपने को एक-दूसरे पर तंज कर कर तोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक थी कांग्रेस। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं का उन पर पलटवार जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने मान पर निशाना साधा है।


सिद्धू ने कहा कि शर्म कर मित्र प्यारे… कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो। सिद्धू ने कहा कि 4 राज्यों के चुनाव में आप को आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले थे। लोकसभा में पार्टी का एक सांसद है और वो भी कांग्रेस से उधार लिया हुआ है।


इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं!! दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी पिक्चर का नाम है ‘एक था जोकर’।


वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि आने वाले समय में मांएं कहेंगी कि एक पार्टी थी जो अब तिहाड़ जेल में मिल सकती है। बताओ किस पार्टी का 40 फीसदी नेतृत्व जेल में है और बाकी लोग जाने को तैयार हैं?  

100% LikesVS
0% Dislikes