SNE-EXCLUSIVE-REPORT…केंद्रीय मंत्री के ‘NO लॉकडाउन’ ‘STATEMENT’ उपरांत, अधिकतर पेट्रोल पंप ने लगाया ‘NO STOCK’….दूसरे रास्ते से काला बाजारियों को दिया मौका

PETROL-PUMP-PANIC-CONDITION

SNE NEWS TEAM REPORT.AMRITSAR/JALHANDAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

VICTIM-PEOPLE-1

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह को लेकर, लोग इतने घबराए फिर रहे है कि उन्हें समझ नहीं लग रहा है कि वे करें तो क्या करें, ऐसे में दो-पहिया तथा चार पहिया वाहन चालक पेट्रोल पंप के बाहर लंबी-लंबी कतार में खड़े हुए दिखाई दे रहें हैं। ऐसे में इन भयावह परिस्थितियों के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का आम जनता को राहत का पैगाम देते बोला कि अब ना  लॉकडाउन, किसी को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हैं, हमारे पास कुल 60 दिन ईंधन पड़ा है।

VICTIM-PEOPLE-2

इतने में पेट्रोल पंप संचालकों ने एक चाल खेलते हुए अपने-अपने पेट्रोल पंप के बाहर ना स्टाक, ना-स्टाक का बैनर लगा कर लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इतना ही नहीं, शिकायतें इस बात की मिल रही है कि उक्त पेट्रोल पंप के कारिंदों ने दूसरा रास्ता काला बाजारियों के लिए खोल दिया। हाथ में पकड़े ड्रम, प्लास्टिक के कैन ने इस बात का पक्का प्रमाण दे दिया। खैर, इधर, सरकारी प्रशासन पर भी सरकार का पूरा-पूरा दबाव है, इसलिए, उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते कहा कि अगर कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो तत्काल पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

ऐसे में आम-जनता तो हर तरफ से पिस रही हैं, क्योंकि, वर्तमान में पेट्रोल एक ऐसा पदार्थ है, जिसका लिंक हर किसी के साथ जुड़ा हैं। परिवहन से लेकर छोटे-बड़े कारोबार पेट्रोल जैसे बहुमूल्य पदार्थ पर निर्भर हैं। लेकिन, जिस प्रकार से शुक्रवार की अल-सुबह से लेकर देर रात तक तस्वीरें सामने आई। उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिस्थितियां काफी प्रतिकूल हैं। ऐसे में उन्हें पटरी पर लाना इतना आसान कार्य नहीं लग रहा है। ऐसी परिस्थितियों के लिए कहीं न कहीं हमारी गोदी मीडिया भी जिम्मेदार है , क्योंकि, प्रतिदिन वे लोग के बीच ऐसे संदेश पहुंचा रहे है जिस से आम-जनता का परेशान होना भी लाजमी बन जाता हैं। 

हमारी टीम ने जब शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में अलग-अलग पेट्रोल पंप पर औचक सर्वे किया तो परिस्थितियां काफी हैरान करने वाली सामने आई। अल-सुबह ही लोग वाहनों के साथ करीब 2-2 किलोमीटर की कतार बना कर खड़े दिखाई दे। ऐसे में लोगों की चेहरों पर साफ तौर मायूसी ही झलक रही थी। क्योंकि, उन्हें भयं इस बात का था कि वे अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे या फिर नहीं। ऐसा, इसलिए, भी क्योंकि, हर वाहन की जरुरत पूरा करने के लिए उसमें पेट्रोल की सख्त आवश्यकता रहती हैं। लेकिन, कई पंप मालिकों ने वाहन चालकों की उम्मीदों को टूटने नहीं दिया। ऐसा, इसलिए, क्योंकि, उनकी जरुरत के मुताबिक पेट्रोल वाहन में डालकर उनकी चिंता को दूर कर दिया गया। चूंकि, दो-पहिया वाहन की 200 रुपए, जबकि, चार-पहिया वाहन की 500 रुपए तक पेट्रोल डालने की तय सीमा की गई है, उसे उस नियम के मुताबिक प्रति वाहन में पेट्रोल डालकर पूरा किया गया। 

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में परिस्थितियां काफी प्रतिकूल दिखाई दी। यहां पर तो ग्रामीणों के हाथ में ड्रम तथा बड़े-बड़े प्लास्टिक के केन देखें गए। माना जा रहा है कि उनके जेहन में एक तस्वीर छप चुकी है कि जितना पेट्रोल का स्टॉक ज्यादा से ज्यादा भर लिया जाए। क्योंकि, लगता है कि बाद में पेट्रोल नहीं मिलने के हालात पैदा हो सकते हैं।  हालांकि, कई पेट्रोल पंप संचालकों ने बाद दोपहर को रस्सियां बांध कर ऊपर से ना स्टाक की तख्तियां लटका दी गई। कुछ लोग तो वहां पर यह इंतजार करते दिखाई दिए, कब पेट्रोल पंप दोबारा खुलेंगा।  

ऐसे में आज कई पेट्रोल पंप संचालकों तथा उनके कारिंदों पर पेट्रोल काला बाजारियों का बेचने का भी संगीन आरोप लगा। ये आरोप परेशान लोगों ने उन पर लगाए। उनका आरोप था कि कुछ काला बाजारियां का झुंड पेट्रोल पंपों के भीतर दूसरे दरवाजे के माध्यम से घुसा। इतना ही नहीं, उन्हें दरवाजे के भीतर आने के लिए पेट्रोल पंप वालों ने पूरा सहयोग दिया। कहने का भाव पेट्रोल पंप वालों ने आज पूरी तरह से चांदी कमाई। 

हमारे पास भरपूर पेट्रोल…लेकिन, जनता कर रही परेशान 

कुछ ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े पेट्रोल संचालकों का कहना था हमारे पास पेट्रोल की भरपूर मात्रा हैं। किसी प्रकार से कोई कमी नहीं है। हालांकि, कुछ लोग यहां पर उन्हें तंग परेशान इस बात के लिए करते है कि उनके वाहन की टंकी को फुल कर दिया जाए। नियमों के मुताबिक, हम ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते है। उन्हें सिर्फ 2 पहिया के लिए 200 रुपए, जबकि, चार-पहिया के लिए 500 रुपए का ईंधन डालने की अनुमति मिली है। परेशान करने वाली परिस्थितियों की वजह से कुछ समय के लिए उन्हें पेट्रोल पंप बंद करना पड़ रहा हैं।

परेशान लोग बोलें..हमें लंबे समय से खड़ा किया

मुख्तियार सिंह, सुखदेव सिंह, सिमरनजीत कौर ने बताया कि हम पिछले एक घंटा से पेट्रोल भरवाने के लिए अपने-अपने वाहन सहित लाइन में खड़े हैं, लेकिन, पेट्रोल पंप वालों का कहना है कि अभी आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता हैं। आखिर, हमारा इसमें क्या कसूर हैं, ऊपर से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पेट्रोल की कालाबाजारी कर रहे हैं, इसलिए, उन्हें पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार तथा प्रशासन से अपील करते कहा कि इन लोगों के खिलाफ कानूनी के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 ..आखिर, कब तक होगी आम जनता परेशान

कुछ विशेषज्ञों ने बताया कि पेट्रोल, गैस जैसे पदार्थों को लेकर आम-जनता को कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि, ये पदार्थ अधिकतर ईरान जैसे देश से आते हैं। वहां पर इजरायल-ईरान के बीच युद्ध चल रहा हैं। हालांकि, अन्य देशों के मुकाबले भारत में अभी भी 60 दिन का स्टॉक पड़ा हैं। तब तक भारत इस परेशानी का हल जल्द ही ढूंढ लेंगा। ऐसे में आम जनता परेशान बिल्कुल न हों, अगर उन्हें लगता है कि पेट्रोल, गैस बेचने वाले दायरे, उनके साथ कु गलत कर रहा है तो इसके लिए वे सरकारी नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। वैसे भी, इन मामलों को लेकर विभाग तथा सरकार काफी सख्त हैं। अगर किसी की शिकायत सच पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती हैं। ###USA###CANADA###PETROL-PROBLEM###

100% LikesVS
0% Dislikes