SOCIAL-STORY…विकास की राह पर चल रहे ‘विकास’..ईमानदार पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर बढ़ा रहे उनका ‘हौसला’

VIKAS-SHARMA-REWARDED-SPECIAL-CELL- SI-VARINDER-SHARMA-INCLUDED-TEAM-MEMBER'S-NAVAL-KHOSLA-BHUVAN-DEEPAK-SHARMA-PANKAJ-SINGH-PARAS.

पवन कुमार.अमृतसर.

खूनदान, पौधरोपण, गरीबों की सेवा करना विकास की जन्मपत्री में लिखा हैं। ऐसा करने से उन्हें एक नई ऊर्जा के साथ नए विकास की राह पर चलने का प्रतिदिन एक अनूठा अवसर मिल रहा है। परिवार बलिदानी प्रवृति से जुड़ा होने की वजह से उन्होंने नए समाज को सृजन करने के लिए विकास के राह पर चलने का जिंदगी में एक गोल बना लिया। प्राथमिक तौर पर कई चुनौतियों को पार कर वर्तमान समय में एक नई मिसाल बना दी है। इन दिनों वे ईमानदार पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ा रहे है। ऐसे में पुलिस विभाग उन्हें एक उभरते सितारे के तौर पर देख रहा हैं।  

बचपन से ही विकास पढ़ाई करने के साथ-साथ शरारती प्रवृत्ति से जुड़े हुए थे। दिवंगत दादा-पिता के पुलिस विभाग में ईमानदार छवि तथा बहादुरी की तस्वीर उनके बचपन में ही अलग छाप छोड़ गई थी। समाज में हर वर्ग से जुड़े लोगों के साथ लगाव कर जिंदगी में बहुत कुछ सीख कर इसे भलाई के कार्य में इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक , इससे उन्हें फायदा भी हुआ। खासकर, जो युवा अपने रास्ते से भटक चुके थे, उन्हें दायरे में लाकर समाज के प्रति नेक इंसान बनाया गया। इनकी कुल संख्या सैकड़ों हो चुकी है। नशा बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर , पुलिस की मदद से उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया। ऐसे में अब ये क्षेत्र विकास की राह पर चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने भी उनकी हर संभव मदद कर, इस बात की मिसाल पैदा कर दी कि पंजाब पुलिस वाक्य में ही काफी बहादुर तथा जज्बे वाली है। 

बलिदानी परिवार से नाता रखते है विकास

लगभग चार पीढ़ी देश तथा समाज के लिए काम कर रही है। दिवंगत दादा डीआर शर्मा ने 40 वर्ष से ऊपर पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दी। आतंकवाद के दौर में उन्होंने डटकर मुकाबला किया। कई बार उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली लेकिन, उन्होंने अपनी ड्यूटी तथा देश को सर्वोच्च माना तथा आतंक के खात्मे के लिए उन्हें चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा।  इसी प्रकार दिवंगत पिता विपिन शर्मा भी पुलिस में अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कई बार मोर्चा खोलकर कई क्षेत्रों को अपराध मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई। वह सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  

…ऐसे मन में जागा कुछ करने का

विकास के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में हर वो समय देखा है, जिसे वर्तमान में भी सोच कर डर लगने लग पड़ता है, ऐसा, इसलिए , क्योंकि, 90 के दशक में उनका परिवार आतंकियों के निशाने पर था। लेकिन, बहादुरी के किस्से उनके खून में विरासत में मिले थे, इसलिए , हर वक्त डटकर मुकाबला किया। उस दौर ने उन्हें इतनी सीख दे दी कि वर्तमान में समाज के प्रति कुछ अलग करने का मन में ही गोल बना दिया। उनके इन कार्यों में मित्रों के साथ-साथ परिवार का भी पूरा सहयोग हासिल हुआ, इसलिए, अब उन्हें हर कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगता है। 

खाकी का करते है पूरा सम्मान

बचपन से परिवार चाहता था कि विकास भी पुलिस में भर्ती हो। इसके लिए दादा तथा पिता ने कई बार उन्हें भर्ती होने के लिए समझाने का काम भी किया। लेकिन, उनके मन में समाज के प्रति कुछ अलग ही करने का गोल था। धीरे-धीरे जब वे समाज के प्रति समर्पित होते गए तो परिवार को भी समझ आ गई कि विकास तो पुलिस के लिए नहीं बने, बल्कि ये तो समाज की सेवा के लिए बना है। अब परिवार उनके हर कार्य की सराहना करने के साथ-साथ उन्हें हौसला भी देता है। 

ऐसे करते है मदद

विकास के मुताबिक, सोशल मीडिया का युग होने की वजह से अब उन्हें जरूरतमंद तक पहुंचने में कोई अधिक समय नहीं लगता है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उन्होंने युवाओं के साथ मिलकर एक ग्रुप स्थापित किया है। उस ग्रुप में सब कुछ विस्तारपूर्वक लिखा गया है। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद उनके पास पहुंच जाता है। किसी प्रकार की आर्थिक मदद या फिर खूनदान  उनका ग्रुप हर समय मदद करने में तत्पर रहता है। ऐसे में वे प्रशासन की नजर में भी एक अच्छी मिसाल बन रहे हैं। लेकिन, विकास का मानना है कि उनके मित्र तथा भाई बंधु ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो वक्त पड़ने पर एक साथ इकट्ठा हो जाते है। 

राजनीति नहीं, नशामुक्त समाज बनाना उनका एकमात्र स्वप्न

राजनीति में जाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसा नहीं, परिवार आरएसएस तथा भाजपा के साथ जुड़ा हुआ, कई बार उन्हें एक राजनीति पार्टी में आने के लिए न्योता तक मिल चुका है। लेकिन, उन्होंने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए एक स्वप्न सजा रखा है, जिसे पूर्ण करने के लिए वे दिन रात अथक परिश्रम कर रहे है। सभी मित्र तथा भाई-बंधु इस कार्य में उनका सहयोग भी कर रहे है। उन्हें विश्वास है कि वे अपने कार्य में एक दिन अवश्य सफल होंगे।  ###USA###UK###CANADA###SOCIAL-NEWS###PUNJAB###INDIA###IRELAND###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###UKRAINE###ISRAEL###@ 

100% LikesVS
0% Dislikes