SPECIAL NEWS–बाजवा ने क्यों लगाया सीएम मान पर संगीन आरोप, जानिए, इस खास रिपोर्ट में………?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए, सुखपाल खैहरा को लेकर सवाल पूछा है। बाजवा ने कहा कि अगर खैहरा नशे के व्यापारी थे तो फिर उन्हें 2017 में विधानसभा की टिकट क्यों दी?। उनके जीतने के बाद आप की तरफ से पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल का नेता क्यों बनाया?।
उधर,पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आज चंडीगढ़ में डीजीपी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला दिया। रोष प्रदर्शन के दौरान बाजवा ने कहा कि पंजाब पुलिस AIG राजजीत हुंदल को क्यों नहीं पकड़ पाई, जिन पर नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं। क्या डीजीपी गौरव यादव बताएंगे कि उसे कौन बचा रहा है। बर्खास्त AIG को पकड़ने के लिए विशेष टीम क्यों नहीं बनाई गई?।

पुलिस पर लगाए संगीन आरोप


बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस आम आदमी पार्टी से मिली हुई है। सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी के वक्त निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। SIT पहले आरोपी को तलब कर रिपोर्ट दर्ज करती है। गिरफ्तारी का फैसला आरोपी के बयान के बाद लिया जाता है। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

गैर-कानूनी तरीके से दाखिल हुई पुलिस

आरोप लगाए कि पुलिस गैरकानूनी तरीके से खैहरा के घर दाखिल हुई। फिर गिरफ्तारी वारंट दिखाए बिना ही गिरफ्तार कर लिया। बाजवा ने कहा कि जिन पुलिस अफसरों ने यह कार्रवाई की, उनके भी निजी हित हैं। उन्हें अच्छी कुर्सी का लालच देकर यह काम कराया गया है।

67% LikesVS
33% Dislikes