SPECIAL NEWS….कौन है जीशान अख्तर….कहां से हुई उसकी गिरफ्तारी, जानिए, किस मामले में था मास्टरमाइंड 

GANGSTER JISHAN AKHTAR-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसे सरी पुलिस ने पकड़ा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गिरफ्तारी किस केस में हुई है। वह NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मास्टरमाइंड था। फिलहाल, गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।  

..क्या था पूरा मामला


दरअसल, 12 अक्टूबर 2024 की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबियों में था। इसी वजह से उसे मारा। लॉरेंस गैंग की सलमान खान से पुरानी दुश्मनी है।
पुलिस जांच में सामने आया था कि सिद्दीकी की हत्या का मास्टरमाइंड जालंधर का रहने वाला जीशान अख्तर है। हत्या के बाद वह विदेश भाग गया था। तब दावा किया गया था कि उसे भगाने में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने मदद की थी। हाल ही में लॉरेंस गैंग ने जीशान से पल्ला झाड़ते हुए उसे मारने की धमकी दी थी।

75% LikesVS
25% Dislikes