SPECIAL-REPORT…अब निहंग सिंहों ने रखी ये प्रमुख मांगें…प्रशासन मामला सुलझाने में हर संभव कोशिश में जुटा…फिलहाल, हालात है वहां के तनावपूर्ण. जानेंगे, इस खास रिपोर्ट में किस वजह से विवाद उपजा..?

NIHANG-SINGH-AT-RUDARPRIYAL-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH/NATIONAL DESK.

नगरासू में गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करके खड़े निहंग सिंह और बाहर तैनात सुरक्षाबल। - Dainik Bhaskar

नगरासू में गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करके खड़े निहंग सिंह और बाहर तैनात सुरक्षाबल। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा साहिब पर पंजाब के निहंगों का कब्जा तीसरे दिन भी बना हुआ है। निहंग हथियार व ईंट पत्थर लेकर गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल में बैठे हैं। जिला प्रशासन की निहंगों से लगातार बात चल रही है, लेकिन निहंग अभी गुरुद्वारा साहिब से निकलने को तैयार नहीं हैं।

निहंग सिंहों ने पहले ऋषिकेश के गुरुद्वारा साहिब में सेवादारों से मारपीट की। मामला थाने में पहुंचा तो निहंग थाने से निकलकर आ गए। निहंगों ने कबूल किया है कि वे श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं आए थे, बल्कि वे कर्णप्रयाग कांड को लेकर यहां आए थे।

निहंग जगदीप सिंह अकाली ने एक मीडिया हाउस के साथ बात करते हुए दावा किया है कि नगरासू के गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक गुरु मर्यादाओं का पालन नहीं कर रहे हैं। वे अंडरवियर में खुले सिर घूमते हैं। इसकी वजह से यहां हाथापाई हुई। संचालक बेअंत सिंह ने पुलिस व फौज बुलाई, इसलिए उन्होंने चौथी मंजिल पर किला बना दिया है।

वहीं, संचालक का कहना है कि ये गुरुद्वारे पर कब्जे के लिए ही आए थे। हाथापाई के दौरान इन्होंने यह बात कही थी। उधर, रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारी (DM) विशाल मिश्रा का कहना है कि नगरासू में स्थिति सामान्य है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। निहंगों के साथ बातचीत की गई है। कोई भी किसी तरह की अफवाहों में न आए।###UK###CANADA###USA###NIHANG-SINGH-NEWS###PUNJAB###INDIA###SWEDEN###VIETNAM###IRELAND###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes