SPORTS UPDATE… इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, पैरा जूडो में पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

SNE NETWORK.SPROTS DESK.


पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कपिल ने पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा ने ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया और कांसा लाने में सफल रहे। कपिल ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया क्योंकि वह भारत के पहले जूडो खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। पेरिस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 25 पहुंचा गई है। भारत अब तक पेरिस खेलों में पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है।

परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लांको को 10-0 से शिकस्त दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए। भले ही वह स्वर्ण नहीं ला सके, लेकिन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes