वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (N.C.B) ने प्रदेश की जेलों से नशा तस्करी का रैकेट चला रहे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। खतरनाक ड्रग तस्करों को पंजाब की बठिंडा जेल से असम की जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इससे पुलिस व तस्करों के बीच गठजोड़ को तोड़ने में मदद मिलेगी।
जेल से चला रहे NETWORK
N.C.B के अनुसार इन खतरनाक अपराधियों ने जेल के अंदर से भी अपना नेटवर्क चलाया और उनके असम स्थानांतरण से पंजाब में उनके ड्रग तस्करी नेटवर्क को कमजोर होने की उम्मीद है। तीसरा हिरासत में लिया गया आरोपी 1992 से पंजाब की भारत-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय एक खतरनाक तस्कर है।
….जानें, कैसे तोड़ा जाएंगा नेटवर्क
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राज्य पुलिस के सहयोग से जेलों में ऐसे और भी ड्रग तस्करों की पहचान करने की प्रक्रिया में है, जो जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहे हैं। ऐसे तस्करों का पता लगाकर उन्हें प्रदेश से दूसरी जेलों में भेजा जाएगा, ताकि उनके तस्करी के रैकेट को तोड़ा जा सके।

