STRICT-ACTION-PLAN…अब पराली जलाने की निगरानी ऐसे होगी, पकड़े जाने पर किसान को जेल तथा भारी जुर्माना..ऐसे में सरकार-किसानों के बीच लड़ाई की है पूरी-पूरी संभावना

stubble-burning-at-Punjab-file-image-credit-by-sne-news

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अभी-अभी पंजाब के किसानों से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में गेहूं की कटाई के साथ अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस बार सरकार काफी सख्त रुख में है। ऐसे में वे  खुद इन मामलों की निगरानी करने का फैसला लिया हैं। 

एक्शन प्लान लागू


पता चला है कि राज्य सरकार ने इसके लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान लागू किया है। कटाई शुरू होने के साथ ही 10,500 अधिकारियों को तैनात किया गया है जो खेतों में नजर रखेंगे। साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिससे सैटेलाइट के जरिए घटनाओं की निगरानी की जाएगी।


जानेंगे, कितने किसानों पर होगा एक नोडल अधिकारी होगा तैनात
..?

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी करते हुए 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा है। पंजाब में हर साल 1 अप्रैल से 31 मई तक गेहूं की कटाई होती है। राज्य में करीब 34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है जिससे लगभग 205 लाख टन भूसा निकलता है। कम समय में धान की रोपाई के दबाव के कारण किसान अवशेषों को आग लगा देते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है और दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता है।


31 हजार स्ट्रॉ रीपर उपलब्ध


अवशेष जलाने पर रोक के लिए सरकार ने कस्टम हायरिंग सेंटरों पर 31 हजार स्ट्रॉ रीपर उपलब्ध कराए हैं जो अवशेषों को काटकर चारे में बदलते हैं। इसके अलावा पेलेट निर्माण, इंडस्ट्रियल बॉयलर और सीबीजी प्लांट में भी अवशेषों के उपयोग की योजना बनाई गई है। हर ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि किसानों को वैकल्पिक उपायों के बारे में जानकारी दी जा सके।


विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय


सरकार ने विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की है। खेत में अवशेष प्रबंधन का काम कृषि और सहकारिता विभाग को दिया गया है जबकि बाहरी निपटान का जिम्मा नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपा गया है। अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लागू कराने की जिम्मेदारी विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग और जिला उपायुक्तों की होगी। ###USA###STUBBLE-BURNING-AT-PUNJAB###

100% LikesVS
0% Dislikes