SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH/WORLD-DESK.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के व्यक्ति को 24 साल की सजा सुनाई गई। 41 वर्षीय रिकी सिंह लशर पर 27 साल की एमिरी स्वीनी के मर्डर और दूसरी महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप था। जांच के दौरान सामने आया कि रिकी पहले रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी अमेरिकी लड़की को नशे का लालच देकर पास में ही गार्डन में ले गया था। वहीं जाकर उसने लड़की से रेप की कोशिश की। लेकिन, लड़की भाग निकली। तभी रिकी ने अपने ट्रक से लड़की को बुरी तरह कुचल दिया।
यही नहीं, इस केस में रिकी का नाम सामने आते ही कुछ दूसरी महिलाएं भी सामने आईं और रिकी द्वारा किए गए उनके यौन शोषण की जानकारी अदालत को दी। इसके बाद मामले में पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे, जिससे रिकी फंस गया। आखिरकार रिकी ने अप्रैल 2026 में अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद कैलिफोर्निया राज्य की युबा काउंटी अदालत ने रिकी को दोषी करार देते हुए 24 साल की सजा सुनाई। अदालत में इस मामले की सुनवाई 2 साल चली थी।###USA###CANADA###UK###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###CHANDIGARH###GERMANY###FRANCE###SPAIN###HUNGRY###

