VIRAL-VIDEO…’ऐह देखो, पंजाबियां दी टोर’…..पावर स्लैप प्रतियोगियता में जुझार बनें विश्व के प्रथम सिख चैंपियन….चारों तरफ खुशी का माहौल….?

JUJJAR-SLAP-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.रोपड़.चंडीगढ़। 

VID.-JUJJAR-SINGH-SNE

जुझार सिंह आबूधाबी में संपन्न हुए पावर स्लैप प्रतियोगियता में विजय हासिल करने वाले प्रथम सिख चैंपियन बन चुके हैं। वह पीछे से जिला रोपड़ के रहने वाले है। प्रतियोगियता में जुझार ने अपने प्रतिद्वद्वी रुस के  एंटली ग्लुशका को थप्पड़ जड़कर उसे मात दी। इसका एक वीडियो सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पेज पर सांझा किया है। यह मुकाबला  24 अक्टूबर को अबूधाबी के सायं समायनुसार हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भांगड़ा डालते हुए नजर आ रहे हैं। जीत के बाद वह कहते हैं, आई एम विनर। आज मेरा सपना पूरा हुआ। अब मैं पहला पावर स्लैप इंडियन चैंपियन बन गया हूं।

JUJJAR-BHANGRA-IMAGE-SNE

काफी कठिन था मुकाबला

बताया जा रहा है कि यह मुकाबला काफी कठिन तथा कड़ा था। प्रतिद्वद्वी ग्लुशका ने पहला थप्पड़ जुझार को जड़ा। इसमें जुझार एक स्टैप पीछे हटा। इसके बाद जुझार ने ग्लुशका को थप्पड़ जड़ा, लेकिन ग्लुशका हिला नहीं। पहले राउंड में जुझार को 9 तो ग्लुशका तो 10 पॉइंट मिले। दूसरे राउंड में ग्लुशका के थप्पड़ पर जुझार की आंख में चोट लग गई और ग्लुशका का थप्पड़ फाउल गिना गया। तीसरे राउंड में ग्लुशका ने जुझार को थप्पड़ जड़ा लेकिन जुझार हिला नहीं। इस पर उसे 10 पॉइंट मिले। तीसरे राउंड के अंतिम थप्पड़ में जुझार के थप्पड़ ने ग्लुशका को बुरी तरह हिला दिया। इससे जुझार को कुल 29 और ग्लुशका को 27 पॉइंट मिले। इससे सिंह यह मुकाबला जीत गए। 

JUJJAR-COMPITION-IMAGE-1


देखिए..वीडियो में कैसे सिंह ने मूसेवाला स्टाइल में पट्ट पर मारी थापी 

जब जुझार की जीत की घोषणा हुई तभी वह मंच पर ही भंगड़ा डालने लग पड़ा। जुझार ने एक बार फिर मूंछों को ऊपर उठाते हुए कहा-पंजाबी आ गए ओए। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में पट्ट पर थापी मारी।  बताया जाता है कि सिंह का जन्म पंजाब के जिला रोपड़ में स्थित चमकौर साहिब में हुआ। परिवार की आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं है। पिता पूर्व कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके है। बतातें है कि उन्हें मां ने जिंदगी में हर संभव मदद तथा हौंसला दिया। बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में वह मिक्स मार्शल आर्ट में विश्व चैंपियन रह चुके हैं।

JUJJAR-SINGH-1-SNE-NEWS
100% LikesVS
0% Dislikes