SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH/INTERNATIONAL-DESK.

सरे के गुरुद्वारा साहिब में लड़ते हुए दो पक्ष व बीच बचाव करते हुए पुलिस। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)
कनाडा के सरे शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में कमेटी कंट्रोल को लेकर हिंसक झड़प हो गई। खालिस्तानी गुट ने बुजुर्गों द्वारा चलाई जा रही सोसायटी पर कब्जा करने की कोशिश की। जिससे धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें गुरुद्वारे के हॉल में भीड़ और हिंसा दिख रही है। यह वीडियो 30 मार्च का बताया जा रहा है। दरअसल 30 मार्च को गुरुद्वारे में बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों के बीच बैठक चल रही थी।
इसी दौरान कुछ लोगों ने बैनर लगाकर कमेटी पर कब्जा करने की कोशिश की। संगत ने इसका विरोध किया तो माहौल बिगड़ गया। लोग धक्का-मुक्की करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। यह गुरुद्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर से जुड़ा माना जाता है, जिसकी 2023 में यहीं की पार्किंग में हत्या हो गई थी। उसके बाद से यहां कमिटी कंट्रोल को लेकर तनाव बना हुआ है।
गुरुद्वारा साहिब के कंट्रोल को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस वजह से सरे में रहने वाले सिख खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने लगे हैं।

मीटिंग के दौरान लड़ते हुए दोनों पक्षों के लोग और कुछ बीच-बचाव करते हुए। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)
दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो गुरुनानक सिख गुरुद्वारा सरे बीसी के अंदर हॉल का है। यह वीडियो 88 सेकंड का है और इसमें कुछ लोग आकर हल्ला करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बाद में एक दूसरे के साथ हाथपाई तक होने लगती है।
- गुरुद्वारे के बड़े हॉल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हैं। माहौल तनावपूर्ण है। कुछ लोग खड़े हैं, कुछ बैठे हैं। अचानक शोर बढ़ता है। लोग एक-दूसरे की तरफ बढ़ने लगते हैं। वहीं भीड़ में से बुजुर्ग कमेटी के लोग कहते हैं कि यह हमारा गुरुद्वारा है तुम कौन हो। गुरुद्वारा साहिब में बुजुर्ग कमेटी की मीटिंग चल रही थी, इसी दौरान खालिस्तान समर्थकों ने वहां अपना बैनर लगाना शुरू कर दिया। जिस पर बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बैनर हटाओ कब्जा होने नहीं देंगे। उसके बाद अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग चीखने चिल्लाने लगे।
- स्थिति और बिगड़ती है। कुछ लोग हाथापाई पर उतर आते हैं। धक्का-मुक्की तेज हो जाती है। लोग एक-दूसरे को पकड़कर खींच रहे हैं या धकेल रहे हैं। एक पक्ष कहता है कि मारो इनको, हाथ मत लगाओ, ये खालिस्तान समर्थक हैं, गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया है। दूसर पक्ष कहता है कि तुम कौन हो। बाहर निकलो। यह सिखों का मामला है तुम दखलंदाजी न करो।बुजुर्ग कमेटी के सदस्य खालिस्तान समर्थकों काे कहते रहे 7 साल से कब्जा किया है और अब बुजुर्गों की सोसायटी पर हमला कर रहे हो। वहीं खालिस्तान समर्थक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ये भारतीय एजेंट हैं पैसे लेकर आए हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में पुलिस दिखती है। पुलिस अधिकारियों के आने पर बुजुर्ग कमेटी के सदस्य कहते हैं कि पुलिस आ गई अब देखो। वो पुलिस को कहते हैं कि इन लोगों ने हमला किया है। जबकि दूसरा पक्ष आरोप लगा रहा है कि ये लोग घुकसर हिंसा फैला रहे हैं।बुजुर्ग कमेटी की बैठक में हंगामा करता हुआ दूसरा गुट।
एक पक्ष का कहना है कि 7 साल से निज्जर समर्थक गुट गुरुद्वारे पर कब्जा किए हुए है। बुजुर्गों की पुरानी कमेटी को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे खालिस्तान समर्गुथकों के गुट की साजिश बताया है। दूसरी ओर, गुरुद्वारे के कुछ समर्थक और वैंकूवर सरे टाइम्स जैसे अकाउंट्स ने इसे सुनयोजित घटना करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पेड इंडियन गुंडों ने गुरुद्वारे में घुसकर हिंसा फैलाई। सोशल मीडिया पोस्ट में इसे विदेशी दखलंदाजी बतायाऔर कहा कि यह सिख संस्थानों की संप्रभुता पर हमला है।
सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा साहिब के अंदर हो रही लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने हिसाब से इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। बुजुर्ग कमेटी वाले खालिस्तान समर्थकों पर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने के आरोप लगा रहे हैं जबकि खालिस्तान समर्थक बुजुर्ग कमेटी के सदस्यों को भारत का एजेंट बता रहे हैं। ###CANADA###USA###KHALISTHANI-NEWS###

