VIRAL VIDEO–USA के नाजुक हालात….POLICE पर भी उपद्रवी पड़ रहे भारी, अब ARMY संभालेगी मोर्चा

USA DEMONSTRATIONS BY ILLEGAL MIGRANTS -SNE-2

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने के फैसले उपरांत देश के हालात काफी नाजुक हो चुके है। अवैध अप्रवासी सड़कों पर उतर आए है। हिंसा का माहौल चारों तरफ फैल चुका है। आगजनी की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो का पता किया तो साफ हुआ है कि यह वीडियो अमेरिका में हिंसा के दौरान का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 1 उपद्रवी 3 पुलिस कर्मचारियों पर भारी पड़ रहा है। वे 3 कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी हिरासत से भाग निकलने में कामयाब हो जाता है। 

इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी चर्चा चल रही है। कई प्रकार के कमेंट देखने को मिल रहे है। कमेंट में अमेरिका पुलिस की काफी बदनामी भी हो रही है। कमेंट करने वाले लिख रहे है कि अमेरिका पुलिस एक उपद्रवी को नहीं संभाल सकती है तो वह देश की सुरक्षा कैसे करेंगी। उधर, चर्चा इस बात की चल रही है कि उपद्रवियों के पास कई प्रकार के खतरनाक हथियार भी है, जिसका वह इस्तेमाल कर रहे है। फिलहाल, हिंसा को रोकने में अमेरिका की पुलिस एकदम नाकाम साबित हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes