SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में सड़क किनारे ‘शराब के भंडारे’ का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, एक व्यक्ति ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसमें वह खुलेआम यह कहते हुए नजर आया कि लोगों को शराब पिलाई जा रही है। वीडियो में बर्फ के गोलों में जामुन फ्लेवर वोदका मिलाकर लोगों को दिए जाने का दावा किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर शराब पिलाने वालों को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।###USA###UK###PARSAD-WINE###CANADA###FRANCE###GERMANY###@

