VIRUL VIDEO—हे, भगवान, कैसा कलयुग है, एक पुजारी को भी नहीं गुंडातत्व ने नहीं छोड़ा….लगभग 20 मिंट तक बुरी तरह से पीटते रहे…?

PUJARI MARPIT

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कैसा कलयुग आ चुका है कि अब पुजारियों का सम्मान भी डूबता जा रहा है। कुछ गुंडे तत्व से जुड़े लोग इनके साथ मारपीट करते है फिर जान से मारने की धमकी भी दे डालते है। बड़ी शर्म की बात है कि सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन इन आपराधिक वारदात पर लगाम लाने में बिल्कुल ही फेल साबित हुआ। ताजा मामला, राजस्थान के जालौर जिला के गांव देता का बताया जा रहा है। वहां से एक सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सम्मानजनक पुजारी को गुंडा तत्व द्वारा एक ढाबा में काफी बेरहमी से पीटा जा रहा है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। अभी तक पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई की है या नहीं कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन, हिन्दु संगठनों ने इस वारदात को लेकर प्रशासन को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की माग कर डाली अन्यथा बड़ा संघर्ष हो सकता है। 

रविवार को एक सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित होता है। वीडियो की खोज की तो पता चला है कि यह वारदात राजस्थान के गांव देता की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुजारी ढाबा में बैठा होता है। इतने में पास में बैठे एक गुंडा तत्व द्वारा पुजारी को जोर से धक्का दिया जाता है। पुजारी जमीन पर गिर जाता है। तभी हमलावर उस पर बुरी तरह से हमला कर देता है। लात-घूसे से लेकर थप्पड़ तक पुजारी पर जड़ देता है। हैरान करने वाली बात है कि कोई इस मारपीट को नहीं छुड़ाता है। वारदात का वीडियो 4 मिनट 15 सेकेंड का बताया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की कोई पुष्टि नहीं हुई। बता दें कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।   

100% LikesVS
0% Dislikes