WEATHER–कोहरे का सितम…….TRAIN-FLIGHTS पर असर, PASSENGERS परेशान, कल होगा सबसे ठंडा DAY

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


प्रदेश में एक सप्ताह से कोहरे का सितम जारी है। इसका सीधा असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। शनिवार को ट्रेन और विमान को मिलाकर कुल 100 पर इसका असर पड़ा। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। रेल और हवाई सेवाओं में देरी के वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। कोहरे के कारण अमृतसर में सुबह साढ़े आठ बजे 100 मीटर की दृश्यता रही। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes