WEATHER—दिन में गर्मी—–0.5 डिग्री का इजाफ़ा, 6 दिन तक बारिश होने के आसार नही

FILE IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में दिन का तापमान तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री का इजाफ़ा दर्ज किया गया है। अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक हो गया है।

ऐसा होगा अब मौसम


माैसम विभाग की मानें तो आने वाले 6 दिन तक बारिश होने के आसार नहीं है। इससे अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अभी सामान्य के पास बना है।

…. यह रहा तापमान

सूबे में अबोहर 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री, लुधियाना का 25.4 डिग्री, पटियाला का 26.6 डिग्री, पठानकोट का 25.5 डिग्री, बठिंडा का 24.2 डिग्री, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री, फरीदकोट का 27.5 डिग्री, फिरोजपुर का 23.5 डिग्री, जालंधर का 26.3 डिग्री का दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम 7.5 डिग्री का पारा अबोहर, होशियारपुर व रोपड़ का रहा। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री, लुधियाना का 9.8 डिग्री, पटियाला का 9.2 डिग्री, पठानकोट का 8.4 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, जालंधर का 8.4 डिग्री, मोगा का 7.6 डिग्री, फरीदकोट का 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes