WEATHER——-पंजाब में अगले 3 दिन बढ़ेगी गर्मी…..इस दिन होगी गरज के साथ बारिश, मिलेगी राहत

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद अगले 3 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 23 मई से राहत के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

इन क्षेत्र में हुई बारिश……यह दर्ज किया गया तापमान


पंजाब में शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। सूबे में समराला का सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 38.5, लुधियाना में 37.0, पटियाला में 38.2, बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes