WEATHER….फिर से सोमवार को होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सूबे में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा, जिससे बारिश का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से रात के तापमान में शनिवार को भी 2.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 8.5 डिग्री का पारा अमृतसर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।


इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, शनिवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अभी यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 26.8 डिग्री का पारा मोहाली का दर्ज किया गया। शनिवार को लुधियाना का न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री, पटियाला का 13.2 डिग्री, पठानकोट का 10.2 डिग्री, बठिंडा का 12.6 डिग्री, फाजिल्का का भी 12.6 डिग्री, फिरोजपुर का 11.8, जालंधर का 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, लुधियाना का 23.6 डिग्री, पटियाला का 24.6, पठानकोट का 24.4 डिग्री, बठिंडा का 22.6 डिग्री (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), फाजिल्का का 23.3 डिग्री, फिरोजपुर का 23.0 डिग्री, जालंधर का 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes