वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
घने कोहरे से पंजाब में फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर चलेगी। राज्य का न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया गई। बठिंडा 4 डिग्री की वजह से सबसे ठंडा रहा। लुधियाना में ठंड का पिछले 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
मौसम विभाग मुताबिक, सबसे अधिक 12.2 डिग्री पारा बरनाला व मोगा का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 11.2 डिग्री (सामान्य से 6.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 9.4 (सामान्य से 09 डिग्री नीचे), पटियाला का 10.6 डिग्री (7.8 डिग्री नीचे), पठानकोट का 10.2 डिग्री, बठिंडा का 11.4, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस नगर का 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।