SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब में दो दिन भीषण गर्मी रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। आनंदपुर साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
12 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जून को भी कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को बठिंडा में 44 डिग्री, फरीदकोट में 43 डिग्री, पटियाला और अबोहर में पारा 42.6 डिग्री रहा।###UK###CANADA###WEATHER-REPORT-PUNJAB###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###INDIA###ITLAY###GERMANY###@

