WEATHER-REPORT…..”17 जून तक पंजाब में मौसम रहेगा ”COOL”….।

MONSOON-UPDATE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी और बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार शाम को जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, मोहाली समेत अधिकतर जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 13 से 17 जून तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस

बारिश के बाद प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रही। अबोहर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।###USA###UK###CANADA###WEATHER-REPORT-PUNJAB###INDIA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###GERMANY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###UKRAINE###ISRAEL###@

100% LikesVS
0% Dislikes