SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब में 28 जुलाई से मानसून अपनी रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, तरनतारन और नवांशहर शामिल हैं। कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली भी इस सूची में हैं। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को राज्य में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज
हालांकि, अगले दो दिन पंजाब में मानसून कमजोर बना रहेगा। रविवार को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर सहित पांच जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम पारा 24.7 डिग्री रहा।
5 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, तरनतारन और नवांशहर शामिल हैं। कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली भी इस सूची में हैं। 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट रहेगा। सोमवार को पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।###USA###UK###CANADA###WEATHER-REPORT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

