WINING MOVEMENT—जीत गया भारत…..जडेजा ने जड़ दिया चौका, न्यूजीलैंड को दी 6 विकेट से मात

वरिष्ठ पत्रकार.खेल जगत। 

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।


इससे पहले भारत को 48वें ओवर में 241 के स्कोर पर छठा झटका लगा। काइल जेमीसन ने हार्दिक पांड्या का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 18 रन बना सके। भारत को तब 15 गेंद में 11 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल अंत तक क्रीज पर डटे रहे। वहीं भारत को 203 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा था। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विलियम ओरुर्के के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंद में 29 रन बना सके। भारत को तब 48 गेंद में 49 रन की जरूरत है।

100% LikesVS
0% Dislikes