वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.चंडीगढ़।

शनिवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी के शव का पोस्टमार्टम होगा । सूरी को कुल 5 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी। चौथी कंधे से आर-पार हो गई। परिवार अब अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गया है। उनकी मांग है कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। परिवार ने दीप सिद्धू के बनाए संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह का नाम भी केस में शामिल करने की मांग की है।
हत्यारोपी 7 दिन के रिमांड पर
वहीं सूरी के कत्ल के आरोपी संदीप उर्फ सैंडी को शुक्रवार दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटोस्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी।
वहीं सूरी के बेटे माणिक ने कहा कि आज सुबह उसे भी धमकी भरा फोन आया है। कल पिता को भी धमकी आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई।
आतंकी लखबीर की पोस्ट की जांच
की हत्या कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने ली है। लखबीर के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट डाली गई है। जिसमें कहा गया कि सूरी का कत्ल हमारे भाईयों ने किया है। बाकी जो भी कौम या किसी भी धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वह भी तैयारी रखें। सबकी बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह न समझें कि वह बच जाएंगे। यह तो अभी शुरुआत है। हालांकि यह पोस्ट आतंकी लखबीर की ही है, इसको लेकर पंजाब पुलिस जांच कर रही है।

